रूस को 'आतंकवादी देश' घोषित करें: ब्रिटिश संसद से यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
रूसी हमले के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को ब्रिटिश संसद में अपने भाषण में सांसदों से रूस को 'आतंकवादी राष्ट्र' घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम आपसे, पश्चिमी देशों से मदद की आस लगा रहे हैं।" ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ के सदस्यों ने ज़ेलेंस्की को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।