रूस द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए तैयार रहें: दुनिया से यूक्रेनी राष्ट्रपति

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने चेताया है कि 'दुनिया के सभी देशों' को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए तैयार रहने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "रूस के लिए लोगों की ज़िंदगी कुछ भी नहीं है।" इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी ने चेताया था कि पुतिन यूक्रेन में परमाणु हथियार तैनात कर सकते हैं।