रूस द्वारा सैन्य अभियान की घोषणा के बाद यूक्रेन में सुनी गई धमाकों की आवाज़

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में सैन्य अभियान की घोषणा के तुरंत बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की आवाज़ सुनी गई। पुतिन ने अमेरिका व उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने और मॉस्को को सुरक्षा की गारंटी की रूस की मांग को अनदेखा करने का आरोप लगाया था।