रूस ने अपनी सेना को यूक्रेन पर 'सभी दिशाओं से' हमला करने का दिया आदेश
रूसी सेना के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने शनिवार को कहा कि सभी (सेना) इकाइयों को योजनाओं के अनुसार यूक्रेन में सभी दिशाओं से हमले का आदेश दिया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन द्वारा बेलारूस में बातचीत करने से इनकार करने के बाद हमले को व्यापक बनाने का निर्देश जारी किया गया था।