रूस ने अमेरिका के साथ हुई परमाणु संधि को निलंबित करने का किया एलान
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुई 'न्यू स्टार्ट संधि' में रूस अपनी भागीदारी को निलंबित कर रहा है। पुतिन ने कहा कि अगर अमेरिका परमाणु हथियारों का परीक्षण करता है तो रूस को भी ऐसे परीक्षणों के लिए तैयार रहना होगा। इस संधि का उद्देश्य परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को सीमित करना है।