यूक्रेन के सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन्स ऐंड इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी (स्ट्रेटकॉम सेंटर यूए) ने ट्विटर पर एक आवासीय इमारत की तस्वीर शेयर की है जिस पर कथित तौर पर रूस ने गोलीबारी की। स्ट्रेटकॉम सेंटर ने लिखा, "रूस युद्ध अपराध कर रहा है, आज रूसी सेना ने कीव से 15 किलोमीटर दूर बुचा में आवासीय इमारत पर हमला किया।"