रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मंगलवार को यूक्रेन से आम लोगों के निकलने के लिए सुबह 10 बजे से (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे) कीव, चर्निहीव, सूमी, खारकीव और मारियुपोल में संघर्षविराम की घोषणा की गई है। यह घोषणा रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता होने के बाद की गई है।