रूस ने नाटो के 3 देशों पर की जवाबी कार्रवाई, 10 राजनयिकों को देश से निकलने का दिया आदेश

रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूस ने नाटो के तीन सदस्य देशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके 10 राजनयिकों को देश से बाहर निकलने का आदेश दिया है। इनमें एस्टोनिया और लातविया के तीन-तीन और लिथुआनिया के 4 राजनयिक शामिल हैं। गौरतलब है कि इसी महीने इन तीन बाल्टिक देशों ने 10 रूसी राजनियकों को बाहर निकाल दिया था।