रूस ने नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन से यूरोप में प्राकृतिक गैस का प्रवाह रोकने की चेतावनी दी

यूक्रेन पर आक्रमण के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने नॉर्ड स्ट्रीम-1 पाइपलाइन द्वारा यूरोप में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को बंद करने की चेतावनी दी है। रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंडर नोवाक के अनुसार, रूस को प्रतिबंधों के जवाब में फैसला लेने का पूरा अधिकार है। बकौल नोवाक, पाइपलाइन फिलहाल अपनी पूरी क्षमता से चल रही है।