रूस ने पाकिस्तान की कच्चे तेल पर 30-40% छूट की मांग को ठुकराया
रूस ने पाकिस्तान की कच्चे तेल पर 30-40% की छूट की मांग को अस्वीकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में यह मांग रखी थी। रूस ने पाकिस्तान की मांग पर आगे विचार करने का वादा कर कहा कि वह बाद में अपना फैसला सुनाएगा।