रूस ने प्रमुख पाइपलाइन से रोकी यूरोप की गैस सप्लाई

रूस ने बुधवार को प्रमुख पाइपलाइन नॉर्ड स्ट्रीम-1 से यूरोप की गैस सप्लाई रोक दी। सरकारी ऊर्जा कंपनी गज़प्रोम के मुताबिक, बुधवार से शनिवार के बीच जर्मनी में कोई गैस सप्लाई नहीं होगी। वहीं, यूरोपीय सरकारों ने रूस पर ऊर्जा आपूर्ति का उपयोग 'युद्ध के हथियार' के तौर पर करने का आरोप लगाया जबकि रूस ने इससे इनकार किया है।