रूसी सरकारी सेवा फेडरल सर्विस फॉर मिलिट्री-टेक्निकल कॉर्पोरेशन (एफएसएमटीसी) के डायरेक्टर दिमित्री शुगाएव ने दुबई एयरशो में बताया है कि रूस ने भारत को एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति शुरू कर दी है और यह तय समय पर चल रही है। गौरतलब है, रूस और भारत ने एस-400 सिस्टम के लिए अक्टूबर-2018 में संधि पर हस्ताक्षर किए थे।