रूसी सेना के मुताबिक, यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस को नष्ट कर दिया गया है और वह 'आबादी वाले इलाकों में हमला नहीं कर रहा है'। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था, "हमारी योजना...यूक्रेन का क्षेत्र कब्ज़ाने की नहीं है।" वहीं, यूक्रेन ने 5 रूसी विमानों व एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया है।