रूस द्वारा यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव में गैस पाइपलाइन उड़ाए जाने के बाद वहां मशरूम क्लाउड (मशरूम के आकार का धुएं का गुबार) दिखाई दिया। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे नुकसानदेह बताते हुए लोगों से घरों की खिड़कियों को गीले कपड़ों से ढकने और तरल पदार्थ पीने को कहा है। खार्कीव की आबादी 15 लाख है।