रूस ने यूक्रेन के मनोरोग अस्पताल पर की बमबारी, उसमें मौजूद थे 330 लोग
यूक्रेन के स्थानीय प्रशासन का दावा है कि रूसी सेना ने खारकीव में एक मनोरोग अस्पताल पर बमबारी की है जिसके अंदर उस वक्त 330 लोग मौजूद थे। खारकीव के गवर्नर ओले सिनयेहुबोव ने कहा कि 73 लोगों को अस्पताल से निकाला गया है। सिनयेहुबोव के मुताबिक, अस्पताल के अंदर कुछ लोग व्हीलचेयर पर थे और निकलने में असमर्थ थे।