रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को वॉन्टेड लिस्ट में किया शामिल
रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने बताया है कि रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के खिलाफ एक आपराधिक मामला खोला है और उन्हें वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल किया है। फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने कई यूक्रेनी व अन्य यूरोपीय राजनेताओं के लिए गिरफ्तारी वॉरंट जारी किए हैं।