रूस ने यूक्रेन में वैक्यूम बम के इस्तेमाल की पुष्टि की: यूके

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस ने यूक्रेन में 'वैक्यूम बॉम्ब्स' के इस्तेमाल की पुष्टि की है। बकौल यूके, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में TOS-1A आर्मर्ड रॉकेट लॉन्चर की तैनाती की गई जो थर्मोबेरिक रॉकेट्स से आग का एक बड़ा गोला पैदाकर ब्लास्ट वेव उत्पन्न करता है और यह आसपास की सारी ऑक्सीजन सोख लेता है।