रूस ने विकिपीडिया को यूक्रेन पर 'गलत जानकारी' नहीं हटाने पर जुर्माना लगाने की दी धमकी

रूस ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन की स्थिति के बारे में 'गलत जानकारी' वाली सामग्री को नहीं हटाने पर विकिपीडिया पर $48,120 तक का जुर्माना लगाने की बात कही है। इससे पहले, रूस द्वारा विकिपीडिया की रूसी भाषा की साइट को ब्लॉक करने की धमकी के बाद विकिपीडिया की पैरेंट कंपनी विकिमीडिया फाउंडेशन ने कहा था कि वह पीछे नहीं हटेगी।