रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों से खाद्य पदार्थों के दाम तेज़ी से बढ़ेंगे: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों से खाद्य पदार्थों के दाम तेज़ी से बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "रूस और बेलारुस खनिज उर्वरक के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से हैं। अगर वे (पश्चिमी देश) हमारे उत्पादों के वितरण की फाइनेंसिंग और लॉजिस्टिक में बाधा उत्पन्न करेंगे, तो दाम बढ़ेंगे...खाद्य पदार्थ...प्रभावित होंगे।"