रूस में 100 से अधिक वर्षों में हुआ पहला शाही विवाह, ज़ार के वंशज शादी के बंधन में बंधे

रूस के रोमानोव राजशाही के वंशज ग्रैंड ड्यूक जॉर्ज मिखाइलोविच रोमानोव ने सेंट पीटर्सबर्ग में इटली की विक्टोरिया रोमानोव्ना बेट्टारिनी से शादी कर ली है। यह 100 से अधिक वर्षों में रूस में हुआ पहला शाही विवाह था। मिखाइलोविच के परदादा ग्रैंड ड्यूक किरिल व्लादिमीरोविच रूस के आखिरी ज़ार साम्राज्य के सम्राट निकोलस-II के कज़न थे।