रूस में आतंकी हमले के बाद बढ़ाई गई हवाई अड्डों की सुरक्षा, बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम हुए रद्द
मॉस्को (रूस) के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार को आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद रूस ने अपने हवाई अड्डों, परिवहन केंद्रों और राजधानी मॉस्को में सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही देश भर में सभी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि इस हमले में 60 लोगों की मौत हुई है।