रूस में कैस्पियन सागर के तट पर 1700 सील मृत पाई गईं

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि रूस में कैस्पियन सागर के तट पर तकरीबन 1700 सील मृत पाई गईं। इन सील्स की मौत के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हैं और इस बात के भी संकेत नहीं हैं कि शिकारियों ने इन्हें मारा हो। प्रशासन ने तट का मुआयना किया और शोध के लिए वहां से कुछ नमूने भी जुटाए।