रूस में फाइटर प्लेन के टकराने के बाद 9-मंज़िला इमारत में लगी आग, 13 लोगों की मौत
रूसी मीडिया के मुताबिक, एक रूसी फाइटर जेट सोमवार को इंजन में खराबी के बाद यूक्रेन सीमा के पास येस्क (रूस) में आवासीय इमारत से टकरा गया। घटना में कम-से-कम 13 लोग मारे गए जबकि 19 लोग घायल हैं। एक अधिकारी के अनुसार, 9-मंज़िला बिल्डिंग में लगी आग से बचने के लिए कूदने पर कुछ लोगों की मौत हुई।