रूस में विलय हुए चारों यूक्रेनी क्षेत्र परमाणु हथियारों के संरक्षण में हैं: रूसी अधिकारी
रूस ने कहा है कि पिछले महीने विलय हुए चारों यूक्रेनी क्षेत्र (डोनेत्स्क, लोगांस्क, खेरसॉन और ज़ापरोशिया) उसके परमाणु हथियारों के संरक्षण में हैं। क्रेमलिन के एक अधिकारी ने कहा, "यह...चारों क्षेत्र रूस के अविभाज्य हिस्से...हैं।" रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी 'क्षेत्रीय अखंडता' खतरे में आती है तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे।