भारतीय सेना ने बताया है कि 200 जवानों की एक टुकड़ी रूस में 3 सितंबर से शुरू होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगी। सेना ने कहा है कि यह अभ्यास मुख्य रूप से आतंकरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा। गौरतलब है कि इसमें 12 से अधिक सेनाएं हिस्सा लेंगी और चीन व पाकिस्तान पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे।