रूस से तेल आयात करने को लेकर भारत को 'चेतावनी देने' की बात अमेरिका ने नकारी

वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रूसी तेल के आयात पर अमेरिकी डिप्टी एनएसए दलीप सिंह द्वारा भारत को चेतावनी दिए जाने की बात नकारी है। उन्होंने कहा, "मैं इसे चेतावनी के रूप में नहीं देखती, न ही हमने...चेतावनी दी।" उन्होंने कहा, "भारत समेत हर देश का अपना फैसला है कि वे रूसी तेल आयात करेंगे या नहीं।"