रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है: अमेरिका

यूक्रेन-रूस संघर्ष के बीच अमेरिका ने कहा है कि उसने रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। वाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, "राष्ट्रपति द्वारा तेल आयात पर प्रतिबंध के बारे में फैसला नहीं लिया गया है। इसे लेकर आंतरिक, यूरोप व दुनियाभर में हमारे समकक्षों...भागीदारों से चर्चाएं जारी हैं।"