रूस से बातचीत को तैयार लेकिन बेलारूस में नहीं: रूस के ऑफर के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति

रूस ने रविवार को कहा कि वह बेलारूस में यूक्रेन के साथ बातचीत करने को तैयार है। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह रूस के साथ बातचीत को तैयार हैं लेकिन बातचीत बेलारूस में नहीं की जाएगी। ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस घुसपैठ के लिए बेलारूस को लॉन्चपैड की तरह इस्तेमाल कर रहा है।