रूस से भारत के तेल आयात में अप्रैल के बाद से 50 गुना से भी अधिक की हुई बढ़ोतरी: अधिकारी
एक सरकारी अधिकारी ने बताया है कि अप्रैल के बाद से रूस से भारत के तेल आयात में 50 गुना से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है और अब यह विदेशों से खरीदे गए कुल कच्चे तेल का 10% है। गौरतलब है, रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले भारत अपने कच्चे तेल के कुल आयात का 0.2% ही रूस से खरीदता था।