रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन को ₹150 करोड़ की सहायता देगा संयुक्त राष्ट्र
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने मानवीय सहायता के रूप में यूक्रेन को करीब ₹150 करोड़ देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ज़रूरत के वक्त यूक्रेन में लोगों के सहयोग के लिए मौजूद रहने को प्रतिबद्ध हैं। बकौल गुटेरेश, "इस पीढ़ी को युद्ध के संकट से बचाने...के लिए हमें...शांति की आवश्यकता है।"