रूस से लड़ने के लिए हथियार उठाएंगे पूर्व टेनिस खिलाड़ी सर्गेई, कहा- बंदूक चलाने का अनुभव है

रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन के पूर्व टेनिस खिलाड़ी सर्गेई स्टेखोवस्की अपने देश की रिज़र्व आर्मी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं लड़ूंगा। मेरे पास सैन्य अनुभव नहीं है लेकिन मेरे पास निजी तौर पर बंदूक चलाने का अनुभव है।" इससे पहले क्लिश्को बंधु ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे।