रूस से सीधे संघर्ष के खतरे को देखते हुए नाटो 3 लाख सैनिकों को करेगा हाई अलर्ट

नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि रूस के साथ सीधे संघर्ष के खतरे को देखते हुए हम अपने सुरक्षाबलों की संख्या 40,000 से बढ़ाकर 3,00,000 से अधिक करने के लिए हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने इस सप्ताह मैड्रिड (स्पेन) में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले सैनिकों की संख्या सात गुना बढ़ाने को लेकर खुलासा किया है।