रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाएंगे जी-7 देश: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि जी-7 सदस्य देश रूसी सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि रूस सोने के निर्यात के ज़रिए अरबों डॉलर का कारोबार करता है। बाइडन ने ट्वीट किया, "अमेरिका...ने पुतिन (रूसी राष्ट्रपति) पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए...आवश्यक राजस्व से वंचित करने के लिए अभूतपूर्व प्रतिबंध...लगाया है।"