रूस-यूक्रेन का अनाज समझौता खत्म होने के बाद खाने की कीमतों पर कैसे पड़ेगा असर?

रूस ने यूक्रेन के साथ 'ब्लैक सी ग्रेन डील' खत्म करने की घोषणा की है जिससे दुनियाभर में फूड क्राइसिस पैदा हो सकता है। यूक्रेन अनाज और तिलहन का सबसे बड़ा निर्यातक है और डील खत्म होने से दुनियाभर में खाने-पीने की चीज़ों के दाम बढ़ सकते हैं। डील खत्म होने से लाखों लोगों के भूखे मरने का खतरा है।