'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन में पैट्रियट मिसाइस सिस्टम तैनात करने की मंज़ूरी दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह अमेरिका द्वारा दिया जाने वाला दूसरा मिसाइल सिस्टम है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने पिछले महीने अमेरिका से यह सिस्टम मांगा था।