रूस-यूक्रेन में शांति के लिए पीएम मोदी व पोप को शामिल कर समिति बनाई जानी चाहिए: मेक्सिको

मेक्सिको ने रूस-यूक्रेन के बीच स्‍थाई शांति के लिए एक समिति बनाए जाने का प्रस्‍ताव दिया है। मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो लुईस एब्रार्द ने संयुक्त राष्ट्र परिषद में प्रस्‍ताव पेश करते हुए सुझाव दिया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोप फ्रांसिस और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश व अन्‍य नेताओं को समिति में शामिल किया जाना चाहिए।