यह कहना गलत होगा कि चुनाव के कारण हमने तेल की कीमतें नहीं बढ़ाईं: पेट्रोलियम मंत्री

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारत में तेल की कमी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, "तेल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के अनुसार तय होती हैं...कीमतों को लेकर कंपनियों को तय करना है।" बकौल पुरी, यह कहना गलत होगा कि चुनाव के कारण सरकार ने तेल की कीमतें नहीं बढ़ाईं।