रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण विश्व बैंक ने वैश्विक विकास दर का अनुमान घटाकर 3.2% किया
विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने सोमवार को कहा कि बैंक ने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण 2022 के लिए वैश्विक विकास अनुमान को 4.1% से घटाकर 3.2% कर दिया है। मालपास ने कहा कि आपूर्ति व्यवधानों के कारण खाद्यान्न, ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर उन्नत और कई विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए पूर्वानुमानों में कटौती की जा रही है।