रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच घरेलू शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 1,000 से अधिक अंक टूटकर 54,850 के करीब जबकि निफ्टी 250 अंक से ज़्यादा लुढ़ककर 16,400 के नीचे पहुंच गया। अन्य एशियाई बाज़ारों में भी गिरावट जारी है। गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को परमाणु हमले के लिए तैयार रहने को कहा है।