रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एशिया में सर्वाधिक प्रभावित होगी भारतीय अर्थव्यवस्था: नोमुरा

नोमुरा की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते तेल व खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से एशिया में भारत, थाईलैंड और फिलीपीन्स की अर्थव्यवस्था पर सबसे बुरा असर पड़ेगा। बकौल रिपोर्ट, तेल कीमतों में प्रत्येक 10% उछाल से भारत में जीडीपी ग्रोथ में करीब 0.2 पर्सेंटेज पॉइंट्स की गिरावट होगी जबकि महंगाई में करीब 0.4 पर्सेंटेज पॉइंट्स जुड़ेंगे।