रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नोकिया ने रूस में कारोबार बंद करने का किया एलान
टेलीकम्युनिकेशन कंपनी नोकिया ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर रूस में कारोबार बंद करने का एलान किया है। बकौल नोकिया, "यूक्रेन पर आक्रमण के शुरुआती दिनों से ही यह स्पष्ट है कि रूस में हमारी उपस्थिति बरकरार रखना संभव नहीं होगा।" कंपनी ने कहा कि रूस से बाहर निकलने के दौरान ग्राहकों के लिए सेवाएं जारी रहेंगी।