रूसी-यूक्रेन युद्ध में मारी गई अपनी मां को एक 9-वर्षीय यूक्रेनी लड़की ने पत्र लिखा है। पत्र में लड़की ने लिखा, "आप दुनिया में सबसे अच्छी मां हैं और मैं आपको कभी नहीं भूलूंगी। मैं एक अच्छा इंसान बनने की पूरी कोशिश करूंगी।" बकौल पत्र, "मैं प्रार्थना करती हूं कि आप जन्नत में जाएं...हम जन्नत में मुलाकात करेंगे।"