रूस-यूक्रेन युद्ध ने कोविड-19 महामारी की तरह सभी देशों को किया प्रभावित: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का असर कोविड-19 महामारी की तरह सभी देशों पर हुआ है। उन्होंने कहा कि युद्ध के चलते कई चीज़ों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बकौल सीतारमण, "लगभग 32 देशों ने महामारी के दौरान विभिन्न कर दरें बढ़ाई थीं लेकिन भारत सरकार ने ऐसा नहीं किया।"