रॉयटर्स के अनुसार, तुर्की में मंगलवार को रूस और यूक्रेन के बीच हुई शांति वार्ता के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड की कीमत $2.88 की गिरावट के साथ $109.61 प्रति बैरल के स्तर तक गिरी। वहीं, यू.एस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड $2.94 की गिरावट के साथ $103.01 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचा।