रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण आईबीएम ने रूस में अपने सभी कारोबार पर लगाई रोक
मल्टीनैशनल टेक्नोलॉज़ी कंपनी आईबीएम ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण रूस में अपने सभी कारोबार पर रोक लगा दी है। कंपनी ने कहा कि हम सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दो सप्ताह में बहुराष्ट्रीय कंपनियों, मीडिया घरानों और अन्य बड़े व्यवसायों ने रूस छोड़ने की अपनी योजना की घोषणा की है।