रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए भारत शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा, "संघर्ष की शुरुआत से ही हमने कूटनीति और द्विपक्षीय वार्ता का मार्ग अपनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "हम इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करते हैं।" गौरतलब है, रूस-यूक्रेन युद्ध करीब 196 दिनों से जारी है।