रूसी अरबपति के दुनिया के सबसे बड़े सुपरयॉट 'दिलबर' को जर्मनी ने किया ज़ब्त
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जर्मनी ने आधिकारिक रूप से रूसी अरबपति अलीशैर उस्मानोव के दुनिया के सबसे बड़े सुपरयॉट 'दिलबर' को ज़ब्त कर लिया है। 'दिलबर' में दो हेलीपैड व किसी यॉट पर मौजूद अब तक का सबसे बड़ा इनडोर पूल है। सुपरयॉट की कीमत करीब $60 करोड़ है और इसके मेंटेनेंस पर प्रतिवर्ष $6 करोड़ का खर्च आता है।