रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन में अब तक 27 बच्चों समेत 406 लोगों की मौत, 801 हुए घायल: यूएन

यूएन के मुताबिक, यूक्रेन में 24 फरवरी से शुरू हुए रूस के आक्रमण के बाद वहां 27 बच्चों समेत 406 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 42 बच्चों समेत 801 लोग घायल हुए हैं। यूएन के अनुसार, आंकड़े और अधिक हो सकते हैं। बकौल यूएन, रूस में युद्ध-विरोधी प्रदर्शन को लेकर तकरीबन 12,700 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।