रूसी आक्रमण के बाद से अब तक करीब 3,000 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं: ज़ेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूसी आक्रमण के बाद से अब तक करीब 3,000 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं और लगभग 10,000 यूक्रेनी सैनिक घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब ये कहना मुश्किल है कि कितने सैनिक जीवित रहेंगे। ज़ेलेंस्की ने यह भी दावा किया कि युद्ध में 19,000 से 20,000 रूसी सैनिक मारे गए हैं।