रूसी आक्रमण से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा यूक्रेन में पावर कट

नासा द्वारा कैद की गईं यूक्रेन की 3 फरवरी (रूसी आक्रमण से पहले) और 9 मार्च (रूसी आक्रमण के 2 हफ्ते बाद) की सैटेलाइट तस्वीरों से देशभर में हुई बिजली कटौती देखी जा सकती है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि कीव के पास इरपिन शहर में 'कथित तौर पर कई दिनों तक पानी/बिजली की सप्लाई नहीं हुई'।